Home » News Update » नौडीहा बाजार थाना प्रभारी के नेतृत्व मे लगातार मादक पदार्थो की खेती एवं तस्करी के खिलाफ अभियान जारी, अढ़ाई एकड़ मे लगे अफीम पोस्ता की खेती क़ो किया गया नष्ट

नौडीहा बाजार थाना प्रभारी के नेतृत्व मे लगातार मादक पदार्थो की खेती एवं तस्करी के खिलाफ अभियान जारी, अढ़ाई एकड़ मे लगे अफीम पोस्ता की खेती क़ो किया गया नष्ट 

पलामू जिला के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत अतिसुदूरवर्ती क्षेत्र के ग्राम चौखड़ा के जंगली क्षेत्र मे लग भग अढ़ाई एकड़ मे लगे अवैध अफीम पोस्ता की खेती क़ो नौडीहा बाजार थाना प्रभारी के अमित कुमार द्विवेदी के नेतृत्व मे ट्रैक्टर चलाकर पूरी तरह नष्ट किया गया, बताया जाता है की यह अफीम पोस्ता की खेती पूरी तरह अवैध रूप से की जा रही थी, पुलिस क़ो गुप्त सुचना मिलने के बाद करवाई की गई, हालांकि इस मामले मे किसी क़ो गिरफ्तारी नही हुई है, पुलिस क़ो कहना है की मामले की जाँच की जा रही है और दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ आगे की कानूनी करवाई की जाएगी, गौरतलब है की पुलिस के द्वारा लगातार अफीम की अवैध खेती के खिलाफ छपामारी और करवाई किये जाने के बावजूद इलाके मे इतने बड़े पैमाने पर अफीम पोस्ता की खेती होना कई सवाल खडे करते हैं, इसे यह स्पष्ट होता हैं की अफीम पोस्ता माफिया क़ो क़ानून का कोई भय नही है और इस तरह के दुर्गम जंगली इलाके का फायदा उठाकर इस तरह के अवैध धंधे क़ो अंजाम दिया जा रहा है! नौडीहा बाजार थाना प्रभारी अमित कुमार द्विवेदी ने स्पष्ट कहा है की मादक पदार्थो की खेती एंव तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और किसी भी कीमत पर इस तरह की गतिविधियों क़ो बर्दास्त नही किया जाएगा, इस अभियान मे सरैडीह पिकेट पुलिस, डगरा पिकेट पुलिस एंव छतरपुर पूर्वी वन के पदाधिकारी शामिल थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal