Home » News Update » भुरकुंडा बाजार की पावन धरती पर कल होगा भव्य ऐतिहासिक आयोजन, अष्टयाम अखंड हरि कीर्तन के स्टार गायक कुमार अर्जुन का प्रथम आगमन

भुरकुंडा बाजार की पावन धरती पर कल होगा भव्य ऐतिहासिक आयोजन, अष्टयाम अखंड हरि कीर्तन के स्टार गायक कुमार अर्जुन का प्रथम आगमन

भुरकुंडा (रामगढ़): मकर संक्रांति के पावन अवसर पर कल 14 जनवरी को भुरकुंडा बाजार की पावन धरती पर एक भव्य एवं ऐतिहासिक धार्मिक आयोजन होने जा रहा है। उत्तर प्रदेश के बलिया जिला अंतर्गत सहतवार निवासी, यूट्यूब और फेसबुक पर अपनी मधुर वाणी से लाखों श्रद्धालुओं के दिलों पर राज करने वाले अष्टयाम अखंड हरि कीर्तन के प्रसिद्ध गायक कुमार अर्जुन पहली बार भुरकुंडा पहुंच रहे हैं। उनके साथ उनकी पूरी कीर्तन मंडली (टीम) भी आएगी, जिनके सामूहिक हरि नाम संकीर्तन से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठेगा।

इस भव्य ऐतिहासिक आयोजन के आयोजन अध्यक्ष पप्पू सिंह हैं, मुख्य संरक्षक प्रदीप मांझी हैं तथा कार्यक्रम प्रभारी अभिषेक मिश्रा बनाए गए हैं। आयोजन को सफल बनाने में विनय मिश्रा, अजय पासवान, योगेश दांगी, बाबूलाल नायक, ऋतु गुप्ता, राजेंद्र रोशन, राजेंद्र सिंह, लोकेश कुमार, सुनील यादव, पप्पू यादव, ओमप्रकाश गुप्ता, सुधीर वर्मा पंकज कुमार एवं प्रभात कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

कुमार अर्जुन के अखंड हरि कीर्तन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हैं और उनके लाखों अनुयायी हैं। उनकी दिव्य महा-मंत्र और हरि नाम संकीर्तन से भुरकुंडा बाजार का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो जाएगा। इस ऐतिहासिक आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal