Home » News Update » मालगाड़ी ट्रेन के चपेट में आ जाने से 20 वर्षीय युवक हुआ घायल। बोकारो थर्मल रेलवे पटरी में बैठ कर मोबाइल में गाना सुन रहा था!

मालगाड़ी ट्रेन के चपेट में आ जाने से 20 वर्षीय युवक हुआ घायल। बोकारो थर्मल रेलवे पटरी में बैठ कर मोबाइल में गाना सुन रहा था!

बेरमो /बोकारो थर्मल रेलवे गेट समीप मालगाड़ी ट्रेन के चपेट में आ जाने से 20 वर्षीय युवक कृष्णा भुईयां गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना मंगलवार की दोपहर लगभग 12 बजे की है। घायल युवक बोकारो थर्मल रेलवे गेट समीप झोपड़पट्टी कॉलोनी का रहने वाला है। घटना की सूचना मिलते ही गोमिया रेलवे पुलिस घटना स्थल पहुंच कर मामले की जांच किया। वही घायल के परिजन ने घायल युवक को इलाज हेतु डीवीसी के बोकारो थर्मल अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज करने के बाद बेहतर इलाज हेतु रांची अस्पताल रेफर कर दिया। युवक का एक पैर कट कर गम्भीर रूप से घायल हो गया है सर में भी चोट आई है। लोगों ने बताया कि घायल युवक अपने दो अन्य दोस्तों के साथ रेलवे पटरी में बैठ कर ब्लू तूथ के जरिए मोबाइल से गाना सुन रहा था इसी बीच मालगाड़ी ट्रेन आ गई अन्य दोनों युवक किसी तरह बच गए परन्तु कृष्णा भुईयां माल गाड़ी ट्रेन के चपेट में आ कर घायल हो गया ।

बेरमो से राजेश सागर की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal