कामेश्वर गुप्ता
टंडवा (चतरा)वन प्रक्षेत्र टंडवा के सुदूरवर्ती जंगली इलाकों में इन दिनों हाथियों की चहलकदमी से ग्रामीण दहशत में है। बताया गया कि मंगलवार को सूचना मिलने हीं रेंजर मुक्ति प्रकाश पन्ना के निर्देश पर वन रक्षी सत्यनारायण रविदास के साथ सहकर्मी मनोज दास समेत अन्य कर्मी का एक गठित टीम ने मिस्रौल वन परिषद अंतर्गत ग्राम धनगडा (रक्सी) पहुंचे। जहां लखन पासवान, सुनीता मासोमात,दुलिया मासोमात के घर समेत आसपास लगे फसलों को हाथियों द्वारा नष्ट एवम निशाना बनाने की बातें ग्रामीणों व भुक्तभोगी द्वारा कही गई जिसे वनकर्मियों ने निरीक्षण किया। वहीं देर रात ग्रामीणों के साथ वनकर्मियों ने मिलकर मशाल तथा पटाखा वगैरह का इस्तेमाल कर हाथियों को जंगल से दूर खदेड़ा गया।

