Home » News Update » झारखंड में केशकला बोर्ड का गठन हेतु नाई समाज ने नगर विकास मंत्री को सौंपा ज्ञापन

झारखंड में केशकला बोर्ड का गठन हेतु नाई समाज ने नगर विकास मंत्री को सौंपा ज्ञापन

झारखंड में केशकला बोर्ड का गठन हेतु नाई समाज ने नगर विकास मंत्री को सौंपा ज्ञापन

झारखंड में नाई जाति की स्थिति दयनीय – कृष्ण मुरारी शर्मा

Giridih: झारखंड में केशकला बोर्ड का गठन की मांग को लेकर नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को राष्ट्रीय नाई महासभा गिरिडीह के द्वारा बुधवार को एक ज्ञापन सौंपा गया। वंही मौके पर ज्ञापन सौंपने के बाद झामुमो नेता कृष्ण मुरारी शर्मा ने कहा कि झारखंड प्रदेश में नाई जाति की जनसंख्या करीब बीस लाख है ,और नाई समाज की स्थिति बहुत दयनीय है। उन्होंने कहा कि नाई जाति को सीएनटी एक्ट के अधीन रखा गया है जिसके कारण उन्हें व्यवसाय करने के लिए बैंक लोन भी नहीं मिल पाता है । इस दौरान राष्ट्रीय नाई महासभा के जिला अध्यक्ष नन्दलाल शर्मा ने कहा कि गरीबी के कारण नाई जाति के लोग फुटपाथ पर काम करने को मजबूर है और गाँव गाँव में घुम घुमकर जजमानी का काम करने को विवश हैं जिसमें न्यूनतम मजदूरी भी नहीं मिलता। उन्होंने कहा कि साल में एक बार कुछ धान दे दिया जाता है। जिससे उसका परिवार भी चल नहीं पाता है। श्री शर्मा ने कहा कि दूसरी जाति के लोग सेलून पार्लर खोल रहे हैं और नाई जाति के लोग उसमें बंधुवा मजदूर की तरह काम करने को मजबूर हैं। समाज के लोगों ने नगर विकास मंत्री से अपने स्तर से पहल कर झारखंड में केशकला बोर्ड का गठन कराने की मांग की। ताकि नाई जाति को प्रशिक्षण देकर उनका कौशल विकास किया जा सके और नाई समाज के लोग भी स्वाभिमान की जिंदगी जी सकें ।

ज्ञापन सौंपने वालों में नाथेश्वर ठाकुर, रामाशंकर शर्मा, गणेश ठाकुर, मोहनलाल शर्मा, जितेन्द्र कुमार शर्मा, अर्जुन शर्मा, हीरा देवी, प्रकाश शर्मा, मुंशी ठाकुर, मुकेश ठाकुर, ओम प्रकाश कुमार, बेबी देवी, मनोज कुमार शर्मा, गोपाल शर्मा, छोटे लाल ठाकुर, सुभाष कुमार शर्मा, राजेन्द्र हजाम, महेंद्र शर्मा, कमल ठाकुर, चन्दन शर्मा सहित कई लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal