Home » News Update » ग्रामीणों से सीधे संवाद कर जलापूर्ति की नियमितता, गुणवत्ता एवं रखरखाव पर हुई चर्चा।

ग्रामीणों से सीधे संवाद कर जलापूर्ति की नियमितता, गुणवत्ता एवं रखरखाव पर हुई चर्चा।

जल सेवा आकलन को लेकर ग्राम सभाओं का हुआ आयोजन।

बोकारो: बोकारो जिले में शुक्रवार को जल सेवा आकलन कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न प्रखंडों के ग्रामों में ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया। इन ग्राम सभाओं का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल सेवाओं की नियमितता, गुणवत्ता, संचालन एवं रखरखाव की स्थिति का आकलन करना तथा ग्रामीणों से प्रत्यक्ष संवाद स्थापित करना रहा।

कार्यक्रम में जिला एवं प्रखंड स्तर के प्रशासनिक पदाधिकारियों, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अभियंताओं, यूनिसेफ सहयोगी आइडीएफ टीम, जनप्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया।

प्रखंड बेरमो के भेदकारो पूर्वी पंचायत अंतर्गत भेदकारो पूर्वी ग्राम में आयोजित ग्राम सभा में डीएसओ, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कनीय अभियंता, बीपीआरओ, प्रखंड वास कोऑर्डिनेटर, मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, वार्ड सदस्य, पंचायत सचिव एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

प्रखंड चंदनकियारी के बाटविनोर पंचायत अंतर्गत ग्राम बाटविनोर एवं अलवारा में ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया, जहां पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के सहायक एवं कनीय अभियंता, प्रखंड वास कोऑर्डिनेटर, मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, जलसहिया एवं ग्रामीणों ने जल सेवा से जुड़ी समस्याओं एवं सुझावों को साझा किया।

इसी क्रम में प्रखंड चास के गोरावाली उत्तरी एवं गोरावाली दक्षिणी ग्राम पंचायतों में आयोजित ग्राम सभा में *कनीय अभियंता, प्रखंड वास कोऑर्डिनेटर, मुखिया, पंचायत सचिव, जलसहिया एवं ग्रामीणों ने भाग लिया।

प्रखंड पेटरवार के पंचायत तेनुघाट में आयोजित ग्राम सभा में प्रखंड विकास पदाधिकारी, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता एवं कनीय अभियंता सहित मुखिया, पंचायत सचिव, जलसहिया एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

वहीं प्रखंड गोमिया के पंचायत झिरके में आयोजित ग्राम सभा का आयोजन हुआ।

इन ग्राम सभाओं के दौरान ग्रामीणों ने जलापूर्ति से संबंधित अपनी समस्याओं, सुझावों एवं अपेक्षाओं को खुलकर रखा। अधिकारियों ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन देते हुए जल सेवा व्यवस्था को अधिक सुदृढ़, पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने की दिशा में सामूहिक प्रयास पर बल दिया।

मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal