तेनुघाट — तेनुघाट पंचायत भवन में जल समस्या को लेकर बैठक हुई । बैठक में तेनुघाट वासियों ने बताया कि पानी बहुत ही कम चलता है जिससे पानी की समस्या बनी रहती है। जिसे सुनकर कार्यपालक अभियंता चंदन कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष कुमार महतो ने जलसहिया को इस समस्या का समाधान करने का निर्देश दिया। बैठक में जूनियर इंजीनियर प्रतीक कुमार सिन्हा, कोऑर्डिनेटर अनील कुमार महतो, अनिरुद्ध कुमार, पंचायत सेवक रूपा कुमारी, जलसहिया संध्या मिश्रा, पंचायत मुखिया प्रतिनिधि संतोष कुमार श्रीवास्तव, बीरेंद्र कुमार, सभी आंगनबाड़ी सहायिका, सेविका, स्वयं सहायता समूह की सदस्य, पंचायत वासी मौजूद थे।

