तेनुघाट: अनुमंडल कार्यालय तेनुघाट के सभागार में बेरमो अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश मछुवा की अध्यक्षता में अनुमंडल अंतर्गत सभी बी एल ओ सुपर वाइजर के साथ मतदाता सूची को मिलान कर कैसे शत प्रतिशत पूर्ण किया जाए उसको लेकर बैठक की गई।
श्री मछुवा ने आगे बताते हुए कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची को विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य ( एस आई आर 2026 ) का प्रदर्शित तरीके मतदाता सूची को मिलान किया जाएगा। वैसे मतदाता को भी चिन्हित किया जायेगा जो दो राज्यों का मतदाता सूची में नाम दर्ज कराए हुए हैं। अन्य राज्यों की मतदाता सूची से भी मिलान कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि बेरमो अनुमंडल में 70 प्रतिशत पुनरीक्षण का कार्य हो चुका है, तीस प्रतिशत शेष लंबित कार्य को भी जल्द पूर्ण कर लिया जाएगा। मतदात सूची का मुख्य रूप से अनुपस्थित, मृत, स्थानांतरण और डुप्लीकेट मतदाताओं का मिलान करना है। इस मौके पर पेटरवार प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष महतो सहित सभी निर्वाची पदाधिकारी एवं बी एल ओ सुपर वाइजर मौजूद थे।
