ओरमांझी। ओरमांझी थाना क्षेत्र के हरचंडा गांव के रहने वाले मोहम्मद हुसैन अंसारी के 35 वर्षीय पुत्र जसीम अंसारी की मौत रविवार की सुबह लगभग 10 बजे रांची से रामगढ़ जाने के क्रम में चुटुपालु घाटी में सड़क दुर्घटना से हो गया, घटना की खबर पाकर परिजन मौके पर पहुंचे,इससे पूर्व मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को सदर अस्पताल रामगढ़ ले गई थी,घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार जसीम अंसारी ओरमांझी ब्लॉक चौक से अपने ऑटो गाड़ी में सवारी बैठक रामगढ़ की ओर जा रहा था इसी क्रम में उसके पीछे-पीछे चल रहे गिट्टी लदा हाईवा सीजी
13ए जेड 2845ने उसके ऑटो गाड़ी जे एच 01सी आर 0791 को जोरदार ठोकर मार दिया, जिससे वह बीच सड़क पर फेंका गया,और हाईवे उसे कुचलते हुए जाकर डिवाइडर में टकरा गया. हाईवे के कुचलना से युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, पोस्टमार्टम के बाद शव को घर लाया गया जहां परिजनों को रो रो कर बुरा हाल था। मृतक जसीम अंसारी को रविवार की शाम हरचंडा कब्रिस्तान में सुपर्द ए खाक किया गया.
मृतक अपने पीछे माता-पिता भाई पत्नी एक बेटा व एक बेटी सहित पूरा परिवार छोड़ गया.
