Home » News Update » Dhanbad News: गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर डीडीसी ने की बैठक

Dhanbad News: गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर डीडीसी ने की बैठक

Dhanbad news: गणतंत्र दिवस का मुख्य कार्यक्रम शहीद रणधीर प्रसाद वर्मा स्टेडियम में आयोजित किया जाना है. कार्यक्रम में विभिन्न विभागों की झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी. इसे लेकर उप विकास आयुक्त सन्नी राज ने सोमवार को डीआरडीए के सभागार में सभी विभागीय पदाधिकारी के साथ विशेष बैठक की।

उप विकास आयुक्त ने कहा कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा तैयार की जा रही झांकी में विभाग से संबंधित राज्य सरकार के उत्कृष्ट संदेश और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी लोगों तक पहुंचनी चाहिए. दर्शकों पर इसका प्रभाव पड़ना चाहिए. उन्होंने विभाग से संबंधित बैनर, स्लोगन सहित अन्य जानकारी को स्पष्ट एवं आकर्षक रूप से दर्शाने का निर्देश दिया।

विभागों को दिये निर्देश

वहीं कुछ विभागों को लाइव झांकी तैयार करने का निर्देश दिया. बैठक के दौरान उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, जनसंपर्क, आपूर्ति, परिवहन, गव्य विकास, पीएचईडी सहित अन्य वभागों को उत्कृष्ट संदेश प्रदान करने वाली तथा आकर्षक झांकी निकालने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन दिया. बैठक में निदेशक डीआरडीबी राजीव रंजन के अलावा सभी विभागीय पदाधिकारी, टाटा स्टील, मैथन पावर लिमिटेड व अन्य उपक्रमों के प्रतिनिधि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal