Home » News Update » फॉरवर्ड ब्लॉक ने नेताजी की जयंती को ‘देशप्रेम दिवस’ के रूप में मनाया,

फॉरवर्ड ब्लॉक ने नेताजी की जयंती को ‘देशप्रेम दिवस’ के रूप में मनाया,

नेताजी के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प।

Giridih news: ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक ने महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 130 वीं जयंती को ‘देशप्रेम दिवस’ के रूप में मनाया। इस अवसर पर पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ता-समर्थक झंडा मैदान में जमा हुए तथा नेताजी को याद कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

इस कार्यक्रम की अगुवाई करते हुए पार्टी के जिला संयोजक राजेश यादव ने कहा कि, नेताजी के महान संघर्ष और योगदानों को बुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने ऐसे आजाद भारत की कल्पना की थी, जहां एक इंसान किसी दूसरे इंसान का शोषण नहीं कर सके। समाजवादी उसूलों और सिद्धांतों पर आधारित व्यवस्था निर्माण उनका लक्ष्य था। उन्होंने कहा कि, देश तथा राज्य की मौजूदा स्थिति हमें नेताजी के आदर्शों पर चलकर जनता के लिए एक नई लड़ाई की शुरुआत करने का आह्वान कर रही है। उन्होंने कहा कि, मौजूदा लोकतंत्र में धनबल हावी हो गया है, जिससे आम जनता के हक मारे जा रहे हैं। श्री यादव ने गिरिडीह नगर निगम के संदर्भ में भी यह बात दोहराई और ऐलान किया कि, जनता के सहयोग से प्रत्याशी देकर मजबूती से चुनाव लड़ा जाएगा, ताकि जन सहयोग से जीता हुआ कोई व्यक्ति गिरिडीह नगर निगम को सही नेतृत्व दे सके।

आज के कार्यक्रम को सोमनाथ मुखर्जी, देवेंद्र पांडेय, शंभू ठाकुर, रामलाल मंडल, संजय चौधरी, मनोज यादव, कुलदीप नारायण आदि ने भी संबोधित करते हुए नेता जी को याद कर उनके रास्ते चलने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से कुलदीप नारायण, सोमनाथ मुखर्जी, देवेंद्र कुमार पाण्डेय, शंभू ठाकुर, रामलाल मंडल, फोदार सिंह, शंभू तुरी, मनोज यादव, संजय चौधरी, मुकेश यादव, परमेश्वर रविदास, महेंद्र साव, चोवा रजक, महेंद्र चौधरी, विष्णु कोल, संतोष राय, साहेब यादव, राजू शर्मा, पंकज वर्मा, दिनेश्वर यादव, बालेश्वर यादव, टिपन भोगता, अर्जुन पासवान, दीपक पासवान, आदित्य वर्मा सहित अन्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal