तेनुघाट — भारत निर्वाचन आयोग दिल्ली के द्वारा निर्देश के आलोक में निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी 35 बेरमो विधानसभा क्षेत्र बेरमो अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश मछुआ के द्वारा सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों एवं प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक की गई। जिसका मुख्य उद्देश्य वोटिंग सत प्रतिशत नहीं होने के कारण सहयोग प्राप्त करने के लिए बी एल ओ नियुक्त करने के लिए सभी राजनीतिक दलों को अति शीघ्र बी एल ओ नियुक्त करने के लिए अनुरोध किया गया। ताकि 28 जनवरी से लेकर 6 फरवरी 2026 तक प्रशिक्षण दिया जा सके। साथ ही मतदाता सूची को स्वच्छ बनाने के लिए जो ब्लैक एंड व्हाइट फोटो जो मतदाता सूची में दर्ज है उनको हटाने के लिए भी बीएलओ के द्वारा प्रयास किया जा रहा है। साथ ही वैसे मतदाता जिनका मतदाता सूची से नाम गलत तरीके से हट गया है पुनः प्रपत्र 6 भरने हेतु बताया गया है ताकि उनका नाम मतदाता सूची में जुड़ सके। उपस्थित सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने अपना समर्थन जताया।

