भारत के 77 में गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर गिरिडीह बार लाइब्रेरी परिसर में गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम पूरे हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर गिरिडीह जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अधिवक्ता प्रकाश सहाय द्वारा झंडा तोलन किया गया। इस मौके पर माननीय प्रधान न्यायाधीश तथा न्यायिक पदाधिकारीयों और जिला अधिवक्ता संघ के पदाधिकारीयों द्वारा स्वतंत्रता सेनानियों के चित्र पर पुष्प अर्पित करके उन्हें श्रद्धांजलि दी गई ।इस मौके पर गिरिडीह न्यायालय के सभी माननीय न्यायाधीश, न्यायिक पदाधिकारी गण ,जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष प्रकाश सहाय ,महासचिव अधिवक्ता चुन्नूकांत , अधिवक्तादशरथ प्रसाद , अधिवक्ताअजय कुमार मंटू , अधिवक्ताप्रमिला मेहरा, अधिवक्ता मीरा कुमारी सहित पदाधिकारी समेत कई माननीय अधिवक्ता गण तथा गणमान्य लोग मौजूद थे।

