Home » News Update » संगठित अपराध के खात्मे की दिशा में बोकारो आईजी की सकारात्मक पहल

संगठित अपराध के खात्मे की दिशा में बोकारो आईजी की सकारात्मक पहल

बोकारो:उत्तरी छोटा नागपुर ज़ोन के सात ज़िलों में सक्रिय संगठित अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने की दिशा में आईजी बोकारो ने ठोस पहल शुरू कर दी है। इस कड़ी में आज आईजी उत्तरी छोटानागपुर बोकारो द्वारा प्रक्षेत्र के सभी डीआईजी, एसपी, एसडीपीओ, डीएसपी और कनीय अधिकारियों के साथ Video Conferencing के माध्यम से संगठित अपराध की कमर तोड़ने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में विशेष तौर पर

नक्सल कांड, अवैध मादक पदार्थ की तस्करी, साईबर अपराध में संलिप्त अपराधकर्मियों द्वारा अर्जित अवैध सम्पत्ति की कुर्की जब्ती किये जाने के निमित एक मानक संचालन प्रक्रिया तैयार किया गया। साथ ही सभी पुलिस पदाधिकारियों को इस कार्रवाई में अपनायई जाने वाली कानूनी प्रक्रिया के संदर्भ में विस्तृत जानकारी दी गई। बताया गया कि अपराध के आगम को परिभाषित करते हुए, किस प्रकार उसका आकलन करना है एवं प्रक्रियाओं का पालन करते हुए संबंधित न्यायालय से समन्वय स्थापित करना है। इन महत्वपूर्ण मामलों में मुख्य अनुसंधानकर्ता के नेतृत्व में अनुसंधान टीम का गठन और सहायक अनुसंधानकर्ताओं को उनके कार्य/भूमिकाओं के बारे में ब्रिफ भी किया गया। इसके उपरान्त सभी जिलों को कम से कम एक दुरदान्त अपराधी के विरूद्ध बी0एन0 एस0एस0 की धारा-107 के तहत सम्पत्ति जप्ती की नियमानुकूल कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal