कामेश्वर गुप्ता/ टंडवा: प्रखंड क्षेत्र के ग्राम तेलियाडीह में गुरुवार को अखिल भारतीय तैलिक साहु महासभा का प्रखंड स्तरीय सम्मेलन सह प्रखंड कमिटी का पुनर्गठन किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष उत्तम प्रसाद साहु एवं संचालन चंद्रदेव साहु ने किया। कार्यक्रम का बतौर मुख्य अतिथि जिला संरक्षक बनवारी साहु एवम विशिष्ट अतिथि जिला अध्यक्ष जीवलाल साहु, बढ़न साहु,अर्जुन साहु, सूरज साहु,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष पूनम देवी,जिला उपाध्यक्ष देवंती देवी समेत कई समाज के प्रबुद्ध व जनप्रतिनिधि शामिल हुए। प्रखंड कमेटी का पूनर्गठन चुनाव चुनाव प्रवेक्षक विद्यासागर आर्य एवं सह प्रवेक्षक राजेंद्र साव की उपस्थिति में तीनों विंग का चुनाव सम्पन कराई गई । जिसमे सर्वाधिक मत पाकर तेलियाडीह निवासी महाबीर साव,सचिव कुलदीप साहु व कोषाध्यक्ष चिंतामन साहु चुने गए। युवा अध्यक्ष विजय साव,सचिव सुरेंद्र साहु व कोषाध्यक्ष कामेश्वर कुमार गुप्ता निर्विरोध चुने गए महिला मोर्चा बेबी देवी,सचिव आरती देवी व कोषाध्यक्ष लीला देवी चुने गई। सभी नव निर्वाचित प्रतिनिधि को प्रमाण पत्र देकर शपथ दिलाई गई। इस दौरान अतिथिओ ने समाज की मजबूती,संगठित रहने पर बल दिया। समाज मे फैले बुराइयों, कुरीतिया मिटाने की अपील की गई। मुख्य अतिथि बनवारी साहू ने कहा की समाज की सुधारने मे महिलाओ को आगे आना होगा तभी समाज मे अमूल परिवर्तन संभव है। मौके पर इस मौके पर सूरज साहु,पूर्व जिला परिषद दुलारचंद साहु, सिमरिया प्रमुख रोहन साहु, हजारीबाग जिला मुखिया संघ अध्यक्ष महेश साहु, बरही निवासी अर्जुन साहु, बड़कागांव निवासी कैलाश साहु, अमित साहु,मनोज साहु,मुंशी साहु,अशोक प्रसाद साहु,त्रिवेणी साहु, परमेश्वर साहु तारकेश्वर कुमार,सुगन साव, राजेश साव, नागेश्वर साव,सुबोध कुमार,समेत सैंकड़ो समाज के महिला पुरुष उपस्थित थे। 

