Home » News Update » राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु जिला न्यायाधीशगण, के साथ किया गया बैठक का आयोजन

राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु जिला न्यायाधीशगण, के साथ किया गया बैठक का आयोजन

Giridih: व्यवहार न्यायालय गिरिडीह में 14 मार्च , 2026 को आयोजित किए जाने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु जिला न्यायाधीशगण, के साथ किया गया बैठक का आयोजन

माननीय झालसा, रांची के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष महोदय, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गिरिडीह के मार्गदर्शन में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन *दिनांक 14 मार्च , 2026* को जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गिरिडीह की ओर से व्यवहार न्यायालय परिसर गिरिडीह में किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी प्रदान करते हुए सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह,श्री सफ़दर अली नैयर ने कहा कि माननीय झालसा, रांची द्वारा आमजनों एवं पक्षकारों के सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन पुनः एक बार *14 मार्च, 2026* को कराने का निर्देश प्राप्त हुआ है।

 

इसे सफल बनाने में माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष महोदय जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह श्री मार्तंड प्रताप मिश्रा के मार्गदर्शन में इस आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। इसी कड़ी में आज *दिनांक 29 जनवरी , 2026* को गिरिडीह न्यायालय के सभी न्यायिक पदाधिकारीकारियों के साथ बैठक किया गया।

विदित हो कि इस विशेष राष्ट्रीय लोक अदालत बिजली वाद एवं वाहन दुर्घटना वाद से संबंधित मामले का निष्पादन पक्षकारों के आपसी सहमति के आधार पर किया जाना है। इसके लिए संबंधित न्यायालयों तथा विभागों से सुलहनीय मामलों को चिन्हित करने तथा संबंधित पक्षकारों को नोटिस प्रदान करने का कार्य किया जा रहा है।

वंही इस संबंध में जानकारी प्रदान करते हुए सचिव महोदय, जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह श्री सफ़दर अली नैयर ने कहा कि माननीय झालसा, रांची के निर्देशानुसार एवं माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गिरिडीह ने आम पक्षकारों, बुद्धिजीवियों, समाजसेवियों, विद्वान अधिवक्ताओं, मीडिया बंधुओं से अपील किया कि सभी अपने अपने-अपने स्तर से इस आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में आम जनों में प्रचार प्रसार कर इसे सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal