Home » News Update » घने जंगल में नव विवाहिता ने पेड़ से लटक कर दी जान, शव को पुलिस ने किया बरामद

घने जंगल में नव विवाहिता ने पेड़ से लटक कर दी जान, शव को पुलिस ने किया बरामद

आपसी विवाद के कारण पेड़ से लटक कर दी जान

 

टंडवा : टंडवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत तेलियाडीह गांव के असनालेबड टोला के समीप जंगल में पेड़ से लटकता एक नव विवाहिता का शव पुलिस ने बरामद किया। युवती की पहचान सिमरिया थाना क्षेत्र के केवटा गांव निवासी सेवकी भुइयाँ की 20 वर्षीय पुत्री सनिका कुमारी के रूप में की गई। यह घटना गुरुवार शाम लगभग 3:00 बजे की है। पेड़ पर फंदे से लटका शव मिलने की सूचना पर टंडवा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रभात रंजन बरवार, पुलिस इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी अनिल उरांव एवं पीकेट प्रभारी नवमी प्रसाद सिंह अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर पेड़ से झूल रहे शव को नीचे उतारा। इसके बाद शव को पुलिस अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए चतरा भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार दो माह पहले मृतका सनिका की शादी सिमरिया थाना क्षेत्र के गुलटू निवासी फूटानी भुइयाँ के साथ हुई थी। मृतका के पिता सेवकी भुइयाँ तेलियाडीह गांव के असनालेबड में रहकर ईटा बनाने का काम करता था। बताया गया कि कुछ दिन पहले अपने पति के साथ हुई घरेलू विवाद के बाद मृतिका अपने पिता के पास आ गई थी। घटना के पहले पति के साथ फोन में नोक झोंक हुई थी, नोक झोक होने के बाद युवती पेड़ में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। हालांकि टंडवा पुलिस मामला दर्ज करते हुए हत्या या आत्महत्या, दोनों पहलुओं पर जांच में जुट गई है। और पता लगाने की कोशिश की जा रही है की इतना बड़ा आत्म हत्या का फैसला किस कारण से ली गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal