Home » News Update » डीडीसी ने प्रखंड कार्यालय परिसर सदर, चुरचू एवं इचाक में प्रस्तावित Library cum Learning Resource Centre हेतु स्थल निरीक्षण किया

डीडीसी ने प्रखंड कार्यालय परिसर सदर, चुरचू एवं इचाक में प्रस्तावित Library cum Learning Resource Centre हेतु स्थल निरीक्षण किया

Hazaribagh: उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह के निर्देशानुसार हजारीबाग जिले में शैक्षणिक एवं स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में उपविकास आयुक्त श्रीमती रिया सिंह द्वारा आज प्रखंड कार्यालय परिसर सदर, चुरचू एवं इचाक में प्रस्तावित Library cum Learning Resource Centre हेतु स्थल निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपलब्ध भूमि, पहुंच मार्ग, आधारभूत संरचना तथा निर्माण की संभावनाओं का अवलोकन करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इसके उपरांत उप विकास आयुक्त ने डीएमएफटी मद अंतर्गत संचालित एवं प्रस्तावित योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने योजनाओं के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध क्रियान्वयन पर विशेष बल देते हुए पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

साथ ही श्रीमती रिया सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, इचाक का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ओपीडी, दवा भंडार, साफ-सफाई, चिकित्सकीय सेवाओं तथा मरीजों को उपलब्ध सुविधाओं की स्थिति की समीक्षा की। संबंधित चिकित्सा पदाधिकारियों को मरीजों को बेहतर सेवा प्रदान करने, स्वच्छता बनाए रखने तथा संसाधनों के समुचित उपयोग के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण कार्यक्रम के दौरान प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal