Home » News Update » कुरसे पंचायत में देवरिया मोड़ से कुरसे करमा टांड तक निर्मित पीसीसी सड़क का शुभ उद्घाटन

कुरसे पंचायत में देवरिया मोड़ से कुरसे करमा टांड तक निर्मित पीसीसी सड़क का शुभ उद्घाटन

जल संसाधन विभाग के डीएमएफटी मद अंतर्गत पतरातू प्रखंड की कुरसे पंचायत में देवरिया मोड़ से कुरसे करमा टांड तक निर्मित पीसीसी सड़क का शुभ उद्घाटन विधायक रोशन लाल चौधरी ने नारियल फोड़कर एवं फीता काटकर किया गया।

विधायक ने कहा कि यह सड़क ग्रामीण कनेक्टिविटी को मजबूत करने और क्षेत्रीय विकास को गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। पक्की सड़क के निर्माण से जल जमाव की समस्या से निजात मिलेगी, वहीं ग्रामीणों को आवागमन में सुगमता, समय की बचत और बेहतर सुविधा प्राप्त होगी।

इससे स्थानीय लोगों के दैनिक जीवन के साथ-साथ सामाजिक एवं आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी।

मौके पर आजसु पार्टी जिला अध्यक्ष दिलीप दांगी सोनू कुशवाहा मंडल अध्यक्ष भदानीनगर सांसद प्रतिनिधि सुरेंद्र करमाली योगेश डांगी राजेंद्र मुंडा मंडल प्रतिनिधि आशीष शर्मा कृष्ण कुमार रवि देवेंद्र सिंह डीएन त्रिपाठी महिलाल बेदिया विश्वनाथ मुंडा अर्जुन तुरी नारायण करमाली हिमांशु त्रिपाठी गणेश बेदिया कमलेश बेदिया संतोष बेदिया राणा प्रताप सिंह राजकुमार शाह सुधीर साहू संतोष यादव विजेंद्र यादव समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे

पतरातू से गुलाम सरवर की खास रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal