जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गिरिडीह के द्वारा व्यवहार न्यायालय गिरिडीह में विशेष मासिक लोक अदालत का हुआ आयोजन। इस दौरान कुल 42 मामलों मे सुलहनीय वितरित राशि 2 लाख 37 हजार 700 रुपए रही।
माननीय झालसा, रांची के निर्देशानुसार आज दिनांक 31 जनवरी , 2026 को संबंधित मामलों पर विशेष मासिक लोक अदालत का संयुक्त आयोजन माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष महोदय, जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह, के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह, श्री सफदर अली नैयर के नेतृत्व में किया गया। 
इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष महोदय, जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह(प्रभार) ने कहा कि इस विशेष लोक अदालत का आयोजन आमजनों एवं पक्षकारों को मामले का निष्पादन पक्षकारों की सहमति से करने हेतु माननीय झालसा, रांची के निर्देश पर आज के दिन किया जा रहा है।
इस प्रकार के आयोजनों से पक्षकारों को अपने मामलों में त्वरित निष्पादन का लाभ तो मिलता ही है साथ ही साथ न्यायालय का बोझ भी कम होता है। आमजनों एवं पक्षकारों को इस विशेष मासिक लोक अदालत में उपस्थित होकर अपने मामलों का निष्पादन करवाने के लिए बधाई प्रदान करते हुए कहा कि न्यायालय के द्वारा समय-समय पर लगाए जा रहे इस प्रकार के आयोजनों में शरीक होकर अपने मामलों को निष्पादित कराएं तथा अपने समय एवं धन की बचत करें।
इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सचिव महोदय श्री सफदर अली नैयर, जिला विधिक सेवा प्राधिकार इस मासिक लोक अदालत में आप सभी विद्वान अधिवक्ता गण एवं पक्षकारगण अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी निभाने के लिए इस प्रांगण में उपस्थित हैं। यह मासिक लोक अदालत की महत्ता एवं जन-जन तक इसकी पहचान को प्रदर्शित करता है।
वंही आज। के इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अध्यक्ष महोदय जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गिरिडीह (प्रभार )के निर्देश पर *कुल 06 पीठों* का गठन किया गया था जिसमें सभी पीठों के पीठासीन पदाधिकारियों ने आज इस लोक अदालत के दिन अपने-अपने पीठों में आवंटित मामलों को निष्पादित किया।
आज इस परिवारिक वाद एवं चेक बाउंस संबंधित मामलों पर विशेष लोक अदालत में 42 मामलो में 2 लाख 37 हजार,700 रु मासिक लोक अदालत में बिजली विभाग के मामले, एवं एन. आई. एक्ट चेक बाउंस मामले में राजस्व की प्राप्ति हुई।
जनवरी माह के प्रथम मासिक लोक अदालत का भी आयोजन किया गया जिसमें न्यायालय में लंबित विभिन्न वादों का निष्पादन संबंधित पीठों के द्वारा किया गया।
इस मासिक लोक अदालत को सफल बनाने में गिरिडीह न्यायमंडल के सभी न्यायिक पदाधिकारियों, विद्वान अधिवक्ताओं, विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों, न्यायालय के कर्मचारियों, पारा लीगल वालंटियर्स, मीडिया कर्मीयों सहित पक्षकारों की सराहनीय भूमिका रही।
