चतरा: शनिवार को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने चतरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक जनार्दन पासवान के पुत्र के शादी समारोह में शिरकत की। यह आयोजन चतरा के सेलिब्रेशन होटल में संपन्न हुआ, जहां मुख्यमंत्री की मौजूदगी ने समारोह को और भी खास बना दिया।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दोपहर लगभग 2 बजे हेलीकॉप्टर से चतरा के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम पहुंचे। यहां से वे सड़क मार्ग से कार द्वारा सीधे सेलिब्रेशन होटल पहुंचे और विधायक के पुत्र के विवाह समारोह में शामिल हुए। उन्होंने नवविवाहित जोड़े को हार्दिक शुभकामनाएं दीं तथा परिवार के साथ खुशी के इस पल को साझा किया।
विधायक जनार्दन पासवान और उनके परिवार ने मुख्यमंत्री के आगमन का जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय गणमान्य व्यक्ति, जनप्रतिनिधि, पार्टी कार्यकर्ता और क्षेत्र के नागरिक मौजूद रहे।
