Home » News Update » महागामा में दिनदहाड़े बैंक लूट का प्रयास, सुरक्षा गार्ड को लगी गोली

महागामा में दिनदहाड़े बैंक लूट का प्रयास, सुरक्षा गार्ड को लगी गोली

Godda News: महागामा अनुमंडल मुख्याल में सोमवार को दिनदहाड़े बैंक लूटने का प्रयास किया गया है। महागामा के केचुआ चौक स्थित बैंक ऑफ इंडिया शाखा में हथियारों से लैस बदमाशों ने कैश काउंटर लूटने की कोशिश की।

बैंक में तैनात सुरक्षा गार्ड ने बदमाशों के मंसूबों पर पानी फेर दिया। हालांकि इस क्रम में गार्ड को बदमाशों ने दो गोली मारी जो उनके कंधे को छूकर निकल गई।

बैंक में अफरातफरी मच गई। शाखा प्रबंधक ने तब सूझबूझ का परिचय देते हुए बैंक का इमरजेंसी अलार्म बजा दिया। इससे लुटेरे भयभीत होकर वहां से भाग निकले।

महागामा में दिनदहाड़े फायरिंग की घटना से दहशत का माहौल है। बैंक के सुरक्षा गार्ड 50 वर्षीय विनोद सिंह को गोली लगने के बाद तत्काल उन्हें महागामा रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बैंक में डकैती की नीयत से करीब पांच अपराधी पहले से घात लगाए हुए थे। बैंक के अंदर चार अपराधियों की गतिविधियां सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई हैं, जिसकी जांच पुलिस कर रही है।

घटना की सूचना मिलते ही महागामा थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है। पूरे बाजार क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस आसपास के इलाकों की नाकेबंदी कर अपराधियों की तलाश में जुटी है।

फिलहाल गार्ड की स्थिति पर डॉक्टरों की निगरानी बनी हुई है और पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal