Home » News Update » होली पर्व के मद्देनज़र जिले में शांति, सौहार्द एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने को DC एवं SP ने संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च किया

होली पर्व के मद्देनज़र जिले में शांति, सौहार्द एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने को DC एवं SP ने संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च किया

Giridih News: होली पर्व के मद्देनज़र जिले में शांति, सौहार्द एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर उपायुक्त, रामनिवास यादव एवं पुलिस अधीक्षक, डॉ बिमल कुमार ने संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च का उद्देश्य आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना तथा असामाजिक तत्वों को स्पष्ट संदेश देना था कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या उपद्रव को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। फ्लैग मार्च शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, संवेदनशील इलाकों तथा भीड़-भाड़ वाले बाजार क्षेत्रों से होकर गुजरा। इस दौरान दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, सशस्त्र बल, महिला पुलिस बल एवं जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। उपायुक्त ने कहा कि होली आपसी भाईचारे और प्रेम का त्योहार है, इसे शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाना हम सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को दें। उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और शांति व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जिलेवासियों को अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी लोग मिल-जुलकर, प्रेम और सद्भाव के साथ होली का त्योहार मनाएं।पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पर्व को लेकर विशेष गश्ती दल, द्रुत कार्रवाई बल तथा नियंत्रण कक्ष को सक्रिय कर दिया गया है। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। सोशल मीडिया पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है ताकि भ्रामक या भड़काऊ संदेशों पर तत्काल कार्रवाई की जा सके। फ्लैग मार्च के दौरान अधिकारियों ने दुकानदारों एवं स्थानीय लोगों से बातचीत कर उन्हें सुरक्षित और मर्यादित तरीके से होली मनाने का संदेश दिया। साथ ही, नशाखोरी, हुड़दंग और जबरन रंग लगाने जैसी गतिविधियों से बचने की सलाह दी गई। मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी गिरिडीह, श्रीकांत यशवंत विस्पुते, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, गिरिडीह समेत वरीय अधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal