Home » News Update » सीआईएसएफ स्थापना दिवस पर बोकारो थर्मल में भव्य समारोह

सीआईएसएफ स्थापना दिवस पर बोकारो थर्मल में भव्य समारोह

बेरमो /केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) का स्थापना दिवस बोकारो थर्मल स्थित सीआईएसएफ यूनिट में मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में अधिकारियों एवं जवानों ने भाग लिया और परेड का आयोजन किया गया।

उप कमांडेंट अरुण प्रसाद ने परेड का निरीक्षण किया और जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि सीआईएसएफ आज देश के औद्योगिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने जवानों से पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर निरीक्षक (अग्नि) मनोज कुमार, परेड कमांडर उप निरीक्षक राजीव कुमार कर्ण, परेड टू आईसी सहायक अवर निरीक्षक कौशिक सरकार, प्लाटून कमांडर (सुरक्षा) एएसआई बी. कश्यप, प्लाटून कमांडर (अग्नि) एएसआई एस. के. पाण्डेय सहित सीआईएसएफ के अन्य अधिकारी व जवान उपस्थित थे।

बेरमो से राजेश सागर की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal