Home » News Update » होली के दिन 22 वर्षीय युवक पर हमला, प्राथमिकी के बाद भी गिरफ्तारी नहीं — पीड़ित ने एसपी से लगाई गुहार

होली के दिन 22 वर्षीय युवक पर हमला, प्राथमिकी के बाद भी गिरफ्तारी नहीं — पीड़ित ने एसपी से लगाई गुहार

बोकरो: नावाडीह प्रखंड के पेंक नारायणपुर थाना क्षेत्र के बरई पंचायत अंतर्गत असनाटांड़ गांव में रहने वाले 22 वर्षीय कुलदीप महतो पर 4 मार्च 2026 को होली के दिन दो व्यक्तियों ने हमला कर दिया। पीड़ित और उनके परिवार ने प्राथमिकी दर्ज होने के बावजूद अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने की शिकायत व ज्ञापन हरविंदर सिंह पुलिस अधीक्षक बोकारो को सौंपी और आरोपियों पर शीघ्र कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।

पीड़ित के अनुसार, हमला शाम लगभग 5 बजे हुआ। आरोप है कि हमलावरों ने कांच की बोतल से वार कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिससे नाक से गाल तक गहरी चोट आई और करीब 12 टांके लगाने पड़े।

इस मामले में Penk Narayanpur थाना कांड संख्या 08/2026, दिनांक 05 मार्च 2026 दर्ज है, जिसमें धारा 126(2), 115(2), 109, 352(2), 351(2) एवं 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पीड़ित का कहना है कि प्राथमिकी के बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है, और उनके खुलेआम घूमने से पीड़ित और उनके परिवार को डर और असुरक्षा का माहौल महसूस हो रहा है।

थाना स्तर से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के मोबाइल बंद होने के कारण उनकी तत्काल गिरफ्तारी नहीं हो सकी है, लेकिन उन्हें जल्द पकड़ा जाएगा।

घटना को हुए करीब दो सप्ताह हो चुके हैं और पीड़ित परिवार की निगाह आरोपियों की गिरफ्ततारी और पुलिस की आगामी कार्रवाई पर टिकी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal