Home » News Update » टंडवा झामुमों प्रखंड अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा नए थाना प्रभारी को किया स्वागत

टंडवा झामुमों प्रखंड अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा नए थाना प्रभारी को किया स्वागत

टंडवा झामुमों प्रखंड अध्यक्ष प्रकाश यादव के नेतृत्व में झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने टंडवा थाना के नए प्रभारी पप्पू शर्मा से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उन्हें शॉल और बुके देकर गर्मजोशी से स्वागत किया। मुलाकात के दौरान प्रखंड अध्यक्ष प्रकाश यादव ने नए थाना प्रभारी को उनके कार्यभार ग्रहण करने पर बधाई दी और क्षेत्र में बेहतर कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपेक्षा जताई। उन्होंने कहा कि पुलिस और आम जनता के बीच समन्वय से ही क्षेत्र में शांति और विकास संभव है। वहीं, इंस्पेक्टर पप्पू शर्मा ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे क्षेत्र में निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे। उन्होंने आम लोगों से सहयोग की अपील की ताकि अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था को और मजबूत किया जा सके। इस मौके पर।पार्टी संगठन के कृष्णा साहू,जगेश्वर दास,मोहन कुमार,मनोज कुमार,अर्जुन दास सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal