Home » News Update » गजना धाम में 8–9 अप्रैल को दो दिवसीय भव्य गजना महोत्सव का आयोजन

गजना धाम में 8–9 अप्रैल को दो दिवसीय भव्य गजना महोत्सव का आयोजन

औरंगाबाद: नवीनगर प्रखंड के गजना धाम परिसर में गजना महोत्सव के सफल आयोजन को लेकर उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का संचालन प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण सिंह ने किया। बैठक में महोत्सव की तैयारियों, कार्यक्रम की रूपरेखा और जिम्मेदारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 8 अप्रैल 2026 और 9 अप्रैल 2026 को दो दिवसीय गजना महोत्सव का आयोजन भव्य तरीके से किया जाएगा। इस महोत्सव को सांस्कृतिक, शैक्षणिक और खेल गतिविधियों से भरपूर बनाने की योजना बनाई गई है, ताकि अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित हो सके। उन्होंने बताया कि 8 अप्रैल 2026 को कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण हिंदी बॉलीवुड की चर्चित एवं लोकप्रिय गायिका भाभ्या पंडित की सांस्कृतिक प्रस्तुति होगी, जो अपनी मधुर आवाज से दर्शकों का मन मोहेंगी। इसके अलावा इस दिन विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के लिए पेंटिंग, मेहंदी और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, जिससे बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा को मंच मिल सके। वहीं 9 अप्रैल 2026 को क्षेत्रीय कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। साथ ही विद्यालय के छात्र-छात्राएं भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इस दिन खेलकूद प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें कबड्डी (सीनियर एवं जूनियर वर्ग) और कुश्ती प्रतियोगिता प्रमुख रूप से शामिल हैं। इससे युवाओं में खेल भावना और प्रतिस्पर्धा का विकास होगा। बैठक के दौरान आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न समितियों का गठन करने, सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, यातायात नियंत्रण और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर भी विशेष जोर दिया गया। सभी संबंधित पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को अपनी-अपनी जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। इस अवसर पर न्यास समिति के अध्यक्ष अवध बिहारी दास, जिला पार्षद सदस्य हरी राम, मुखिया जयप्रकाश सिंह, पीओ मनरेगा कुमार नीरज, बीपीएम नवचंद्र गहरवार, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राजनारायण राय, एसआई अभिषेक कुमार (टंडवा थाना), पूर्व मुखिया राजेश कुमार सिंह, भीरगुनाथ सिंह, अनिल कुमार सिंह, अरुण कुमार, रंजीत कुमार, अरुण कुमार मेहता, राज किशोर सिंह, अशोक तिवारी, रमेश कुमार सिंह, इंदल कुमार सिंह, धनंजय कुमार सिंह, रणधीर कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। बैठक के अंत में सभी ने एक स्वर में कहा कि गजना महोत्सव को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए सामूहिक प्रयास किए जाएंगे, ताकि यह आयोजन क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान को नई ऊंचाई प्रदान कर सके।

अविनाश कुमार की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal