Home » News Update » चास में कलश यात्रा को लेकर आज विशेष यातायात व्यवस्था लागू

चास में कलश यात्रा को लेकर आज विशेष यातायात व्यवस्था लागू

बोकारो: भगवान परशुराम सेवा आश्रम, खमारबंदी में आयोजित संकटमोचन हनुमान मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ के तहत शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। यह महायज्ञ 17 अप्रैल से 21 अप्रैल 2026 तक आयोजित किया जा रहा है।

कलश यात्रा 17 अप्रैल को सुबह 09:00 बजे दामोदर नदी स्थित तैलमच्चो पुल से प्रारंभ होकर जोधाडीह मोड़ होते हुए परशुराम आश्रम, खमारबंदी तक जाएगी। इस यात्रा में लगभग 5000 से 7000 श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने यातायात व्यवस्था में अस्थायी बदलाव किया है।

– धनबाद की ओर से जोधाडीह मोड़ की तरफ आने वाले सभी प्रकार के वाहनों के लिए मार्ग को वन-वे किया गया है।

– यह व्यवस्था सुबह 09:00 बजे से कलश यात्रा की समाप्ति तक प्रभावी रहेगी।

चास अनुमंडल प्रशासन ने यातायात को सुचारू बनाए रखने और विधि-व्यवस्था कायम रखने के लिए संबंधित थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में सतर्क निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं।

प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित यातायात नियमों का पालन करें और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग कर प्रशासन का सहयोग करें, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके।

मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal