Home » Uncategorized » बेरमो: तेनुघाट में ‘अग्नि सेवा सप्ताह’ का आगाज, शहीद अग्निशमन कर्मियों को दी गई श्रद्धांजलि

बेरमो: तेनुघाट में ‘अग्नि सेवा सप्ताह’ का आगाज, शहीद अग्निशमन कर्मियों को दी गई श्रद्धांजलि

तेनुघाट । बेरमो अनुमंडल मुख्यालय तेनुघाट स्थित अग्निशमन के पदाधिकारियों के द्वारा 14 से 20 अप्रैल तक अग्निशमन सेवा सप्ताह के रूप में मनाने के निर्णय लिया है।

यह जानकारी अग्निसमालय पदाधिकारी अखिलेश्वर पासवान ने देते हुए बताया कि 14 अप्रैल सन 1944 में मुंबई के बंदरगाह में लगी भीषण आग को बुझाने के क्रम में 66 अग्निशमन कर्मी शहीद हो गए थे। उसी को लेकर तब से अब तक अग्निशमन सप्ताह के रूप में संपूर्ण भारत में मनाते आ रहा है।

इसी क्रम में आज अग्निशमन कार्यालय में सभी कर्मचारी के द्वारा दो मिनट मौन रख कर उन शहीद वीरों को श्रद्धांजलि दी गई।

तत्पश्चात अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश मछुवा एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वशिष्ठ नारायण को उनके आवास पर जाकर अग्नि सेवा सप्ताह का स्टीकर लगाकर सम्मानित किया गया और कल्याण कोश के लिए आर्थिक मदद के रूप में सहयोग राशि बंद डब्बा जमा कराई गई।

अनुमंडल पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी ने कहा सरकार की अच्छी सोच और जन कल्याणकारी पहल है।

अग्नि शमन अधिकारी श्री पासवान ने आगे बताया कि आज से 20 अप्रैल तक अपने दल बल के साथ बेरमो अनुमंडल के सभी स्कूल एवं मॉल सहित बड़े बड़े होटलों ,अस्पताल, एवं भीड़ भाड़ वाली क्षेत्रों में जा कर अचानक आग जनी होने से कैसे बचाव कि जाय ईस के बारे में लोगों को बताया जाएगा और लोगों को जागरूक की जाएगी।

साथ ही बेरमो अनुमंडल क्षेत्र में कहीं भी आग लगे तो इस नम्बर पर फोन कर सूचना दी जा सकती है 9304953400 तो अग्नि शमन की सेवा जरूर प्रात होगी।

इस मौके पर प्रधान अग्नि चालक राजेश बरनवाल मौजूद थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal