फुसरो रिपोर्टर:- शंकर प्रसाद
फुसरो:- बीआरएल डीएवी पब्लिक स्कूल,भंडारीदह का सीबीएसई 10वीं का परीक्षा परिणाम 100% रहा है। हमारे सभी 139 विद्यार्थियों ने सफलता हासिल कर विद्यालय और क्षेत्र का मान बढ़ाया है।
हमारे सितारे (School Toppers):-
अमन कुमार – 93.6%
आशीष कुमार मंडल – 92.6%
अभिज्ञान तिवारी – 91.6%
90% से अधिक अंक लाने वाले अन्य गौरव:
अनन्या शर्मा (91.2%)
खुशाल अग्रवाल (91%)
वंशिका अग्रवाल (90.6%)
रिया कुमारी (90.4%)
विशेष उपलब्धियां:
परीक्षा में शामिल सभी 139 छात्र उत्तीर्ण।
33 से अधिक छात्रों ने 75% से अधिक अंक प्राप्त किए।
विषय-वार कमाल:- हिंदी और IT में 97, सामाजिक विज्ञान में 95, विज्ञान व संस्कृत में 94 अंकों के साथ शानदार प्रदर्शन।
विद्यालय के प्राचार्य श्री आर.के. सिंह ने इस ऐतिहासिक जीत पर सभी छात्रों,शिक्षकों और अभिभावकों को हार्दिक बधाई दी है और बच्चों के स्वर्णिम भविष्य की कामना की है।
