Home » News Update » भीषण गर्मी में जल संकट दूर करने की कवायद; बीडीओ ने किया कथारा जल शोधन संयंत्र का निरीक्षण

भीषण गर्मी में जल संकट दूर करने की कवायद; बीडीओ ने किया कथारा जल शोधन संयंत्र का निरीक्षण

फुसरो (संवाददाता): बेरमो प्रखंड के कथारा में अवस्थित जल शोधन संयंत्र का प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) मुकेश कुमार ने औचक निरीक्षण किया। क्षेत्र में बढ़ती भीषण गर्मी और पेयजल की बढ़ती मांग को देखते हुए बीडीओ ने संयंत्र की कार्यप्रणाली का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने संयंत्र के कर्मियों को सख्त निर्देश दिए कि बेरमो प्रखंड की 12 पंचायतों में जलापूर्ति बाधित न हो। उन्होंने कहा कि गर्मी के मद्देनजर नियमित और सुचारू रूप से पानी की सप्लाई सुनिश्चित करना प्राथमिकता है, ताकि ग्रामीणों को पेयजल संकट का सामना न करना पड़े।

इस मौके पर मुख्य रूप से आनंद प्रकाश पांडे, मुन्ना सिंह, मोहम्मद इम्तियाज अंसारी, गौरव कुमार सिन्हा और सीमा महतो उपस्थित थे। इनके साथ ही स्थानीय जलसहिया एवं भारी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद रहे, जिन्होंने जलापूर्ति से जुड़ी अपनी समस्याओं से बीडीओ को अवगत कराया।

रिपोर्टर: शंकर प्रसाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal