Home » News Update » सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बरगंडा का मैट्रिक परीक्षा में शानदार प्रदर्शन, विद्यार्थियों ने रचा कीर्तिमान

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बरगंडा का मैट्रिक परीक्षा में शानदार प्रदर्शन, विद्यार्थियों ने रचा कीर्तिमान

गिरिडीह, 15 अप्रैल 2026:* सीबीएसई बोर्ड द्वारा घोषित कक्षा दसवीं की बोर्ड परीक्षा परिणाम-2026 में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बरगंडा, गिरिडीह के विद्यार्थियों ने ऐतिहासिक सफलता अर्जित कर विद्यालय व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विद्यालय का परीक्षा परिणाम *शत-प्रतिशत* रहा।

विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री आनंद कमल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष विद्यालय से कुल 191 भैया-बहनों ने मैट्रिक परीक्षा दी थी, जिसमें सभी ने सफलता प्राप्त की। विद्यालय के *10 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक* अंक हासिल कर राज्य मेरिट सूची में जगह बनाने का दावा पेश किया है।

विद्यालय के बहन *अंशिका श्रीवास्तव 96.4%* अंकों के साथ विद्यालय टॉपर रहे, वहीं बहन श्रद्धा कुमारी 92% लाकर द्वितीय स्थान तथा प्रिया कुमारी ने 92%अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल की। कुल 60 विद्यार्थियों ने डिस्टिंक्शन मार्क्स प्राप्त किए।

अपनी खुशी व्यक्त करते हुए प्रधानाचार्य श्री आनंद कमल ने कहा, _”यह शानदार परिणाम भैया-बहनों की कड़ी मेहनत, आचार्य-दीदी जी के कुशल मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का प्रतिफल है। हमारे विद्यालय का उद्देश्य केवल पुस्तकीय ज्ञान देना नहीं, बल्कि संस्कारयुक्त शिक्षा देकर बच्चों का सर्वांगीण विकास करना है। आज के परिणाम ने सिद्ध कर दिया कि भारतीय संस्कृति और आधुनिक शिक्षा के समन्वय से उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं।”_

भैया-बहनों, उनके अभिभावकों तथा आचार्य-दीदी जी को बधाई दी। सफल विद्यार्थियों का पूरे विद्यालय परिसर में उत्सव का माहौल रहा।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal