Home » News Update » बिशनुगढ़: नवादा पंचायत से दो जायरीन हज के लिए रवाना, क्षेत्र में खुशी का माहौल

बिशनुगढ़: नवादा पंचायत से दो जायरीन हज के लिए रवाना, क्षेत्र में खुशी का माहौल

बिशनुगढ़ (हजारीबाग): हजारीबाग जिले के बिशनुगढ़ प्रखंड अंतर्गत नवादा पंचायत से हज यात्रा के लिए दो जायरीनों का जत्था मुकद्दस सफर पर रवाना हुआ। नवादा के प्रतिष्ठित व्यवसायी और ‘न्यू परिवार क्लॉथ स्टोर’ के मालिक उस्मान अंसारी अपनी धर्मपत्नी के साथ अल्लाह के घर की इबादत के लिए मक्का-मदीना के लिए निकले हैं।

कोलकाता से भरेंगे उड़ान

जानकारी के अनुसार, दोनों जायरीन सड़क मार्ग से रवाना हुए, जहाँ से वे कोलकाता एयरपोर्ट पहुँचेंगे। कोलकाता से उनकी हवाई यात्रा सीधे सऊदी अरब के जेद्दा शहर के लिए होगी, जिसके बाद वे हज के अरकान (नियमों) को पूरा करने के लिए मक्का और मदीना की ओर रुख करेंगे।


क्षेत्र के लोगों ने दी दुआएं

जायरीनों की रवानगी के अवसर पर स्थानीय लोगों और परिजनों में काफी उत्साह देखा गया। इस मौके पर बिशनुगढ़ प्रखंड के कांग्रेस अध्यक्ष अब्बास अंसारी ने उन्हें मुबारकबाद देते हुए कहा:
“हज का सफर इंसान के लिए रूहानी सुकून और इबादत का सबसे बड़ा जरिया है। यह यात्रा लगभग एक महीने की होती है। हम दुआ करते हैं कि उस्मान अंसारी और उनकी पत्नी की यात्रा सुखद हो और वे देश व क्षेत्र की अमन-चैन के लिए वहां विशेष दुआएं करें।”

इस मौके पर बिशनगढ़ प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष अब्बास अंसारी, हाजी सलामत अंसारी,जाबिर अंसारी, अशरफ अंसारी, आफताब अंसारी, सरफराज अंसारी, खालिद असारी, मेराज अंसारी, तनवीर हसन, सफीक अंसारी, शमशेर आलम, इस्माइल अंसारी, शकीलअसारी , रब्बानी अंसारी, माबुद अंसारी, फैजल अंसारी, आसिफ अंसारी, अशफाक अंसारी, सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal