कथारा: कथारा मुख्य चौक स्थित आयशा कॉम्प्लेक्स के झारखंड मेडिकल में मंगलवार 21 अप्रैल को शिशु रोग विशेषज्ञ जनरल फिजिशियन डॉ. आर. एन. झा मरीजों का इलाज करेंगे।
जानकारी के अनुसार, डॉ. झा दोपहर 1:00 बजे से 3:00 बजे तक बच्चों से संबंधित व अन्य बीमारियों का परामर्श और उपचार प्रदान करेंगे। इस दौरान क्षेत्र के अभिभावक अपने बच्चों को दिखाकर विशेषज्ञ सलाह ले सकते हैं।
स्थानीय लोगों के लिए यह एक बेहतर अवसर माना जा रहा है, क्योंकि क्षेत्र में शिशु रोग विशेषज्ञ की उपलब्धता सीमित रहती है। झारखंड मेडिकल प्रबंधन ने अधिक से अधिक लोगों से समय पर पहुंचकर लाभ उठाने की अपील की है।
मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,
