Ranchi News: राजपाल संतोष कुमार गंगवार ने आज लोक भवन रांची में आयोजित एक समारोह में झारखंड उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति अमिताभ कुमार गुप्ता को लोकायुक्त, झारखंड के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन भी इस महत्वपूर्ण संवैधानिक प्रक्रिया के साक्षी बने। शपथ ग्रहण समारोह के उपरांत राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने लोकायुक्त अमिताभ कुमार गुप्ता को अपनी ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर मंत्री राधा कृष्ण किशोर एवं मंत्री श्रीमती दीपिका पांडेय सिंह सहित अन्य गणमान्य अतिथि तथा वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एवं न्यायिक क्षेत्र से जुड़े प्रतिष्ठित व्यक्ति उपस्थित रहे।
