Home » News Update » अलविदा: मदीना शरीफ की सरजमीं पर धनबाद के हाजी हैदर अंसारी साहब का इंतकाल

अलविदा: मदीना शरीफ की सरजमीं पर धनबाद के हाजी हैदर अंसारी साहब का इंतकाल

धनबाद/लोयाबाद: बड़े ही रंजो-ग़म के साथ यह इत्तिला दी जाती है कि धनबाद जिले के लोयाबाद (6 नंबर) के निवासी जनाब मोहम्मद हैदर अंसारी साहब का मदीना शरीफ में हज यात्रा के दौरान इंतकाल हो गया है।

मुख्य जानकारी:

रवानगी: मरहूम 20 अप्रैल 2026 को मुकद्दस सफर-ए-हज के लिए रवाना हुए थे।

मंजिल-ए-आख़िरत: अल्लाह का उन पर खास करम रहा कि उनकी तदफीन (अंतिम संस्कार) दुनिया की सबसे बरकत वाली जगहों में से एक, जन्नतुल बकी में होगी।

“बेशक अल्लाह के नेक बंदों को ही ऐसी मुकद्दस जगह नसीब होती है।”

दुआ की दरख्वास्त:

अल्लाह तआला मरहूम की हज की इबादत को कुबूल फरमाए, उनके तमाम गुनाहों को माफ करे और उन्हें जन्नतुल फिरदौस में आला से आला मुकाम अता फरमाए। घर वालों को इस अजीम सदमे को बर्दाश्त करने की तौफीक (सब्र-ए-जमील) दे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal