कथारा: कथारा सीसीएल क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में गर्मी बढ़ते ही बिजली संकट गहराने लगा है। खासकर झिरकी गांव के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली की अनियमित आपूर्ति के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है, वहीं आम जनजीवन भी अस्त-व्यस्त हो गया है।
ग्रामीणों के अनुसार, कथारा कोलियरी के तीन नंबर खदान से सटे झिरकी क्षेत्र में सीसीएल द्वारा लगातार बिजली कटौती की जा रही है। बताया जा रहा है कि खदान क्षेत्र में लगी आग और उससे बढ़ते तापमान के कारण हालात और भी गंभीर हो गए हैं।
बिजली समस्या के चलते लोगों को भीषण गर्मी में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दिन के साथ-साथ रात में भी बिजली बाधित रहने से बच्चों की पढ़ाई, बुजुर्गों की सेहत और रोजमर्रा के कामकाज पर असर पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने प्रशासन और सीसीएल प्रबंधन से जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति सुचारू करने की मांग की है, ताकि इस भीषण गर्मी में लोगों को राहत मिल सके।
मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,
