पाटन (पलामू): जिले के पाटन थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। आज सुबह पाटन-खैरादोहर मार्ग पर अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर एक युवक से उसकी बाइक और मोबाइल लूट लिया और मौके से फरार हो गए।
जानकारी के अनुसार, ग्राम खैरादोहर निवासी एजाज अंसारी सुबह करीब 8:00 बजे अपनी अपाचे बाइक से जा रहे थे। पाटन से करीब दो-तीन किलोमीटर पहले कर्मा-चेराई और सरैडीह रोड के बीच एक पुल के पास तीन अज्ञात अपराधियों ने उन्हें घेर लिया। अपराधियों ने पिस्तौल तानकर डराया-धमकाया और उनकी बाइक व मोबाइल छीन लिया।
डालि-चेगोना की ओर भागे अपराधी
पीड़ित एजाज अंसारी ने बताया कि लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों अपराधी डाली-चेगोना की दिशा में भाग निकले। घटना के बाद पीड़ित ने तुरंत स्थानीय पुलिस और परिजनों को सूचित किया।
पुलिस की कार्रवाई
सूचना मिलते ही पाटन थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस आसपास के इलाकों में घेराबंदी कर अपराधियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी कर रही है।
यदि किसी को भी इस घटना से संबंधित कोई जानकारी मिले या संदिग्ध बाइक दिखाई दे, तो कृपया तुरंत नीचे दिए गए नंबर पर सूचित करें:
📞 संपर्क नंबर: 7033415680
या नजदीकी थाना को सूचना दें।
