Home » News Update » सांसद प्रतिनिधि राज आर्यन शर्मा की पहल का हुआ असर: DMFT फंड से होगा भूली में छठ तालाब का जीर्णोद्धार

सांसद प्रतिनिधि राज आर्यन शर्मा की पहल का हुआ असर: DMFT फंड से होगा भूली में छठ तालाब का जीर्णोद्धार

धनबाद : धनबाद के भाजपा सांसद ढुलू महतो के सांसद प्रतिनिधि राज आर्यन शर्मा लगातार अपने कामों से सुर्खियां बटोर रहे हैं. धनबाद विधानसभा क्षेत्र के जल संसाधन विभाग संभाल रहे राज आर्यन शर्मा ने भुली ‘B’ ब्लॉक स्थित छठ तालाब के जीर्णोद्धार एवं मूलभूत सुविधाओं के विकास को लेकर पिछले दिन धनबाद के उपायुक्त के उपायुक्त आदित्य रंजन को एक ज्ञापन सौंपा. डीसी ने सांसद प्रतिनिधि को आश्वस्त किया कि जल्द ही एक टीम भेजकर स्थल निरीक्षण कराया जाएगा और आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी.

बता दें कि छठ पूजा समिति द्वारा तालाब की बदतर स्थिति को लेकर सांसद प्रतिनिधि से मुलाकात की थी. समिति के सदस्यों ने सांसद प्रतिनिधि को बताया था कि तालाब में बेशुमार गंदगी, जलस्तर की कमी, तालाब के किनारे की टूटी हुई सीढ़ियों की मरम्मत कराने का अनुरोध किया था. लोगों ने तालाब के चारों ओर चहारदीवारी बनाने और यहां विद्युत व्यवस्था बहाल करने की मांग को लेकर एक आवेदन दिया था.

सांसद प्रतिनिधि ने सांसद से किया था आग्रह

राज आर्यन शर्मा इस संबंध में धनबाद के सांसद ढुलू महतो के समक्ष लोगों के आवेदन पर विचार करने का अनुरोध किया. सांसद ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल इसपर संज्ञान लिया और डीएमएफटी (District Mineral Foundation Trust) निधि से तालाब के सौंदर्यीकरण के लिए धनबाद के उपायुक्त को अनुशंसा पत्र प्रेषित किया। इसके बाद अनुशंसा पत्र लेकर स्वंय राज आर्यन डीसी से मिले.

ज्ञापन में कहा गया है कि तालाब के प्रस्तावित कार्यों में छठ तालाब का जीर्णोद्धार, चारों ओर सीढ़ियों की मरम्मत, 10×10 का स्थायी पुल निर्माण, चहारदीवारी का निर्माण एवं विद्युत व्यवस्था शामिल है। इस पहल से क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं को छठ महापर्व के दौरान सुविधा एवं सुरक्षा मिलेगी।

सांसद प्रतिनिधि राज आर्यन शर्मा ने बताया कि चूंकि बरसात के बाद पर्व-त्योहार का सीजन शुरू हो जाता है. अभी गर्मी का मौसम है. कुछ दिन बाद से अगर काम शुरू हुआ तो, छठ के पूर्व तालाब का सौंदर्यीकरण हो जाने की उम्मीद है. उन्होंने बताया कि क्षेत्र की जनता की समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए उनका समाधान कराना ही उनका मुख्य उद्देश्य है और इसके लिए निरंतर प्रयास जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal