बोकारो: उपायुक्त के निर्देश पर जिला प्रशासन ने बालू माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। आज दिनांक 21/04/2026 को बालीडीह थाना क्षेत्र के अंतर्गत जैनामोर-बोकारो राष्ट्रीय राजमार्ग पर अमर होटल के सामने सघन छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान अवैध रूप से बालू ले जा रहे 06 ट्रैक्टरों को रंगे हाथ पकड़ा गया।
प्रशासनिक टीम को देखते ही बालू तस्करों में हड़कंप मच गया। जप्त किए गए सभी ट्रैक्टरों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए बालीडीह थाना को सुपुर्द कर दिया गया है। इस छापेमारी टीम का नेतृत्व खान निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने किया। मौके पर बालीडीह थाना के पुलिस अवर निरीक्षक अभिनाश गौतम एवं भारी संख्या में पुलिस बल के जवान तैनात थे।
खान विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जिले में किसी भी प्रकार के अवैध खनन और परिवहन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
