कथारा: ओ पी थाना प्रभारी राजेश प्रजापति के द्वारा आईबीएम कॉलोनी निवासी वारंटी रोहित यादव उर्फ मंटू यादव को पुलिस ने नियमानुसार अनुमंडल दंडाधिकारी (सर्टिफिकेट), बेरमो तेनुघाट के न्यायालय में प्रस्तुत किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस द्वारा कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपी को न्यायालय में उपस्थित कराया गया। न्यायालय में पेशी के दौरान आवश्यक कार्रवाई की गई।
बताया जाता है कि मामले को लेकर पूर्व से न्यायालय द्वारा वारंट निर्गत किया गया था, जिसके आलोक में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया।
मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,
