पलामू से परवेज आलम की रिपोर्ट
पलामू जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक दुरुस्त तथा पुलिसिंग को बेहतर बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक (एसपी) कपिल चौधरी ने एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। एसपी ने जिले के 14 थाना प्रभारियों का तबादला कर दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, इस फेरबदल की एक मुख्य वजह यह भी है कि छतरपुर, पिपरा, नौडीहा बाजार और चैनपुर सहित कई थानों के प्रभारियों का कार्यकाल दो वर्ष से अधिक का हो चुका था। इसके साथ ही, जिले की तीनों महिला थाना प्रभारियों का भी तबादला किया गया है।
जानिए किस अधिकारी को कहाँ मिली नई जिम्मेदारी:
तबादले की सूची के अनुसार सब-इंस्पेक्टर्स (SI) को निम्नलिखित थानों की कमान सौंपी गई है:
- सौरभ चौबे हुसैनाबाद थाना छतरपुर थाना प्रभारी
- लालजी सदर थाना चैनपुर थाना प्रभारी
- अनिल विद्यार्थी चैनपुर थाना पाटन थाना प्रभारी
- दीपक कुमार सिंह टाउन थाना पांकी थाना प्रभारी
- प्रदीप शर्मा टाउन थाना पिपरा थाना प्रभारी
- अफजाल अंसारी हैदरनगर थाना सदर थाना प्रभारी
- तंजीलुल मन्नान टाउन थाना हैदरनगर थाना प्रभारी
- प्रदीप सतबरवा थाना सतबरवा थाना प्रभारी (यथावत/पुनः)
- नीरज कुमार सदर थाना नौडीहा
