Home » News Update » बीटीपीएस में स्वच्छता पखवाड़ा के तहत निकली स्वच्छता रैली, 100 से अधिक कर्मियों ने किया श्रमदान

बीटीपीएस में स्वच्छता पखवाड़ा के तहत निकली स्वच्छता रैली, 100 से अधिक कर्मियों ने किया श्रमदान

बेरमो/दामोदर वैली कॉरपोरेशन (डीवीसी), बीटीपीएस में स्वच्छता पखवाड़ा (16 – 31 मई 2026) के तहत रविवार 18 मई को स्वच्छता रैली एवं स्वच्छता अभियान (श्रमदान) का आयोजन किया गया. बीटीपीएस प्लांट गेट से प्लांट गेट के पास मोड़ क्षेत्र तक रैली निकाली गई।

स्वच्छ भारत मिशन के समर्थन में स्वच्छता, साफ-सफाई, पर्यावरण जागरूकता और सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया.

कार्यक्रम का नेतृत्व वरिष्ठ महाप्रबंधक (ओ एंड एम) मधुकर श्रीवास्तव ने किया. इस अवसर पर महाप्रबंधक (मेक.) अलेक्जेंडर ए. कुजूर, उप महाप्रबंधक (मेक.) सौविक धरा, उप महाप्रबंधक तिताबुर रहमान, वरिष्ठ प्रबंधक (सिविल) सरफराज शेख और वरिष्ठ प्रबंधक (एचआर) पार्थसारथी मुखर्जी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे.।

रैली में डीवीसी के कर्मचारी, सीआईएसएफ के जवान, संविदा कर्मी और सफाई कर्मचारियों सहित 100 से अधिक लोगों ने भाग लिया. प्रतिभागियों ने स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के नारे लगाए तथा तख्तियों के माध्यम से लोगों से स्वच्छता बनाए रखने, प्लास्टिक प्रदूषण रोकने और हरित पर्यावरण में सहयोग की अपील की.

रैली के बाद प्लांट गेट के पास स्वच्छता अभियान चलाया गया. सभी अधिकारियों और कर्मियों ने श्रमदान कर सड़कों के किनारे व आसपास के क्षेत्र की सफाई की.

कार्यक्रम का समापन सामूहिक जिम्मेदारी के संदेश के साथ हुआ. वरिष्ठ महाप्रबंधक मधुकर श्रीवास्तव ने कहा कि स्वच्छता सिर्फ एक दिन का काम नहीं बल्कि निरंतर आदत है. बीटीपीएस में स्वच्छता पखवाड़ा के तहत 31 मई 2026 तक आसपास के क्षेत्रों में विभिन्न जागरूकता और स्वच्छता अभियान चलाए जाएंगे.l

बेरमो संवाददाता राजेश सागर की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal