झारखंड के हज़ारीबाग ज़िले के लिए एक बेहद गर्व की खबर सामने आई है। शहर के झंडा चौक के निवासी आकाश जैन को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) में जॉइंट डायरेक्टर (संयुक्त निदेशक) पद की एक बेहद महत्वपूर्ण और बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। हाल ही में NEET 2026 परीक्षा के पेपर लीक मामलों से उपजे विवादों के बीच, आकाश जैन की इस नियुक्ति को बेहद अहम माना जा रहा है। अब देश की सबसे बड़ी परीक्षाओं में शामिल ‘नीट’ (NEET) के सफल संचालन, मॉनिटरिंग और निगरानी में उनकी मुख्य भूमिका रहने वाली है।

शानदार रहा है शैक्षणिक सफर (State Topper से IRS तक)
आकाश जैन का शैक्षणिक सफर शुरू से ही बेहद शानदार और प्रेरणादायक रहा है:
- स्कूली शिक्षा: उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई सेंट जेवियर्स स्कूल, हज़ारीबाग से पूरी की। साल 2002 में उन्होंने 10वीं की परीक्षा डिस्टिंक्शन के साथ पास की।
- 12वीं में स्टेट टॉपर: साल 2004 में उन्होंने 12वीं की परीक्षा में 95% अंक हासिल कर पूरे राज्य में टॉप किया था।
- उच्च शिक्षा: इसके बाद उन्होंने दिल्ली के प्रतिष्ठित श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) से बी.कॉम (ओनर्स) किया। आगे चलकर उन्होंने एम.कॉम में गोल्ड मेडल हासिल किया।
उन्होंने UGC दिल्ली से NET और JRF की परीक्षा भी उत्तीर्ण की और बाद में MBA (ओनर्स) की डिग्री भी प्राप्त की।
प्रशासनिक सेवाओं का लंबा अनुभव
साल 2013 में आकाश जैन ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा पास की और इंडियन रेवेन्यू सर्विस (IRS) जॉइन की। इसके बाद उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण सरकारी विभागों में अपनी सेवाएं दी हैं:
- Incom Tax Department (2015-2018): मुंबई में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के अंतर्गत असिस्टेंट कमिश्नर के रूप में काम किया और बाद में डिप्टी कमिश्नर के पद पर भी रहे।
- Enforcement Directorate (ED) (2019-2023): प्रवर्तन निदेशालय (ED) में करीब 4 वर्षों तक कोलकाता और अन्य जगहों पर डिप्टी डायरेक्टर के रूप में कार्य करते हुए कई बड़े और संवेदनशील मामलों को संभाला।
- जॉइंट कमिश्नर (2024-2025): इसके बाद उन्होंने कोलकाता में ही जॉइंट कमिश्नर (Income Tax) के रूप में अपनी सेवाएं दीं। जुलाई 2024 से नवंबर 2025 तक वे सिस्टम विभाग में जॉइंट डायरेक्टर (Income Tax) के पद पर भी कार्यरत रहे।
- National Recruitment Agency (NRA): दिसंबर 2025 में उन्हें नेशनल रिक्रूटमेंट एजेंसी में अंडर सेक्रेटरी (अवर सचिव) की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
हज़ारीबाग के लोगों में खुशी और उम्मीद की लहर
NRA में अपनी सेवाएं देने के ठीक बाद अब उन्हें NTA (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी) का जॉइंट डायरेक्टर बनाया गया है। देश में जहां एक तरफ नीट परीक्षा व्यवस्था को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ हज़ारीबाग के एक काबिल और कड़क प्रशासनिक अधिकारी को यह कमान मिलने से स्थानीय लोगों में गर्व के साथ-साथ एक नई उम्मीद भी जगी है कि वे परीक्षा व्यवस्था को पूरी तरह पारदर्शी और सुरक्षित बनाने में कामयाब होंगे।
