बेरमो /बेरमो प्रखंड अंतर्गत बोकारो थर्मल के गोविंदपुर बी पंचायत निवासी एवं JLKM बेरमो प्रखंड कमेटी के सदस्य रवि कुमार करमाली का बुधवार सुबह निधन हो गया. वे 18 मई 2026 को बनासो जाते समय चार पहिया वाहन से हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे. दुर्घटना के बाद उन्हें तुरंत रांची के सैमफोर्ड हॉस्पिटल ले जाया गया था, जहां उनका इलाज चल रहा था. डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद वे जिंदगी और मौत की जंग हार गए. बुधवार सुबह करीब 6:00 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली l
रवि कुमार करमाली के असामयिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है. JLKM कार्यकर्ताओं, पंचायत प्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया है. परिवार के लोगो का रोकर बुरा हाल है कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं है,साथियों का कहना है कि विश्वास नहीं हो रहा कि रवि अब हमारे बीच नहीं रहे. वे हमेशा सामाजिक कार्यों में आगे रहते थे और संगठन के प्रति समर्पित थे.
उनका अंतिम संस्कार आज पैतृक गांव गोविंदपुर बी में किया जाएगा. JLKM नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है l
