बोकारो: आगामी ईद उल-अजहा (बकरीद) पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में उपायुक्त अजय नाथ झा एवं पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीना ने चास प्रखंड के विभिन्न मुस्लिम बहुल क्षेत्रों, मस्जिदों एवं ईदगाहों का दौरा कर पर्व की तैयारियों एवं विधि-व्यवस्था का जायजा लिया।
दौरे के दौरान अधिकारियों ने स्थानीय लोगों एवं अंजुमन कमेटी के सदस्यों से मुलाकात कर बकरीद पर्व को शांति, भाईचारे एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। साथ ही प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर किए जा रहे इंतजामों की भी जानकारी दी गई।
उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को दें। उन्होंने लोगों से सामाजिक सौहार्द बनाए रखने एवं प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।
निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,
