Home » News Update » दो नाबालिग लड़कियों के दुष्कर्म के नामजद चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

दो नाबालिग लड़कियों के दुष्कर्म के नामजद चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल 

पलामू: जिले नौडीहा बाजार प्रखंड के रायबार डगरा के दो आपस में चचेरी बहन जो 11 अक्टूबर को दुर्गा पूजा के रात्री कार्यक्रम देखने आई थी , दोनों पीड़िता कार्यक्रम देखकर रात 1 बजे अपने घर रायबार डगरा वापस लौट रही थी इसी दौरान सुनसान एवं जंगल में अभियुक्तों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया।

दोनों पीड़िता जब घर लौटी तो घटना के बारे में घर वाले को बताया तो गांव में पंचायत भी हुआ लेकिन मामला नहीं सुलझा तब कौशल्या देवी पति रामवतार भुईयां ग्राम रायबार डगरा निवासी ने अपने पुत्री एवं भतीजी के साथ हुए सामुहिक दुष्कर्म के घटना से संबंधित नौडीहा बाजार थाना में लिखित आवेदन दिया, तत्पश्चात नौडीहा बाजार थाना कांड संख्या 65/24 दिनांक 13 अक्टूबर 2024 धारा 70(2)BNS एंड 4/6 पोक्सो एक्ट तहत चार नामजद अभियुक्त एवं दो अज्ञात के विरुद्ध कांड दर्ज किया गया,

वहीं पुलिस अधीक्षक पलामू के द्वारा कांड को गम्भीरता को देखते हुए त्वरित उधदेदन के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी छतरपुर ‌के नेतृत्व में एक टीम गठित किया गया ,कांड के अनुसंधान के क्रम में छापामारी टीम के द्वारा गुप्त सुत्रो तथा तकनीकी सहायता से इस कांड के चार नामजद प्राथमिकी अभियुक्त ,विक्रम पासवान पिता रामबली पासवान , अरविंद सिंह पिता परिखा सिंह दोनों करकटा नावाडीह निवासी एवं मंदीप कुमार पासवान पिता हीरा पासवान , पप्पू कुमार पासवान पिता धर्मेंद्र पासवान दोनों सरईडीह निवासी को विधिवत रुप से गिरफ्तार किया गया एवं अन्य अभियुक्तों को गिरफतारी के लिए छापामारी जारी है तथा इस कांड की दोनों पीड़िता को चिकित्सकीय जांच हेतु एवं न्यायालय में बयान दर्ज कराने हेतु मेदिनीनगर पलामू भेजा गया

चारों गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से मोबाइल भी बरामद किया गया है इस छापेमारी दल में अमित कुमार द्विवेदी थाना प्रभारी नौडीहा बाजार , आशीष कुमार अनुसंधानकर्ता,एस आई संजय कुमार ,एस आई प्रमोद कुमार राय , हवलदार नरेश ठिठियो,आरक्षी 546 संदेश कुमार , सत्येन्द्र कुमार, नागेन्द्र कुमार , पंकज कुमार शामिल थे।

परवेज आलम छतरपुर अनुमंडल ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal