Home » News Update » सोमवार को नक्सलियों के नापाक मंसूबे पर पानी फिर गया।

सोमवार को नक्सलियों के नापाक मंसूबे पर पानी फिर गया।

Chaibasa : चाईबासा में आज यानी सोमवार को नक्सलियों के नापाक मंसूबे पर पानी फिर गया। नक्सलियों द्वारा प्लांट किये गये दो IED बम को जब्त कर डिफ्यूज कर दिया गया। ये बम सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के इरादे से प्लांट किये गये थे। चाईबासा पुलिस कप्तान आशुतोष शेखर को इंफॉर्मेशन मिली थी कि नक्सलियों के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, चमन, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन अपने दस्ता सदस्यों के साथ कोल्हान के इलाकों में पनाह लिये हुये है। किसी बड़ी विध्वंसक घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। मिली इंफॉर्मेशन पर टीम गठित कर इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाने का निर्देश SP ने दिया। इस टीम में चाईबासा पुलिस, कोबरा, झारखंड जगुआर और सीआरपीएफ के जवानों को संयुक्त रूप से लगाया गया। बीते 10 अक्टूबर से शुरू किये गये सर्च ऑपरेशन के तहत गोईलकेरा थाना क्षेत्र के कुईदा, छोटा कुईड़ा, मारादिरी, मेरालगड़ा, हाथीबुरु, तिलायबेक्षा बोयपाईससांग, कटम्बा, बायहातु, बोरोय, लेमसाडीह के सीमावत्ती क्षेत्र, टोन्टो थाना क्षेत्र के हुसिपी, राजाबासा, तुम्बाहाका, रेगड़ा, पाटातोरख, गोबुरू, लुईया के सीमावर्ती इलाकों को खंगाला गया। इसी बीच आज टोन्टो थाना क्षेत्र के तुम्बाहाका से विडियाबेड़ा के बीच जंगली/पहाड़ी इलाके में प्लांट किये गये दो IED बम मिले। दोनों को डिफ्यूज कर दिया गया। सर्च ऑपरेशन जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal