Home » News Update » पूर्व राष्ट्रपति एवं मिसाइलमैन डॉ. अब्दुल कलाम // जयंती

पूर्व राष्ट्रपति एवं मिसाइलमैन डॉ. अब्दुल कलाम // जयंती

जन्म : 15 अक्टूबर 1931

मृत्यु : 27 जुलाई 2015

देश के पूर्व राष्ट्रपति और मिसाइलमैन के नाम से लोकप्रिय डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम का आज जन्मदिवस है. इनका पूरा नाम अबुल पाकिर जैनुलाबदीन अब्दुल कलाम था. वे भारत के ग्यारहवें राष्ट्रपति थे. देश के सर्वोच्च अवॉर्ड भारत-रत्न से सम्मानित हो चुके अब्दुल कलाम को जनता का राष्ट्रपति भी कहा जाता है।

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम ने, मुख्य रूप से एक वैज्ञानिक के रूप में चार दशकों तक रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) व इसरो को भी सम्भाला और देश में सैन्य मिसाइल के विकास के प्रयासों में भी शामिल रहे।

पूर्व राष्ट्रपति डॉ. कलाम का जन्म 15 अक्टूबर, सन् 1931 को रामेश्वरम में हुआ था. उन्होंने अपनी पढ़ाई, सेंट जोसेफ कॉलेज, तिरुचिरापल्ली से की थी. उन्हें साल 2002 में भारत का राष्ट्रपति बनाया गया था. वहीं, पांच वर्ष की अवधि पूरी होने के बाद वे वापस शिक्षा, लेखन और सार्वजनिक सेवा में लौट आए थे।

पूर्व राष्ट्रपति डाॅ. एपीजे अब्दुल कलाम का 27 जुलाई, 2015 को शिलॉंग में निधन हो गया था. वे आईआईएम शिलॉन्ग में लेक्चर देने गए थे, इसी दौरान दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया था. उनके निधन के बाद सात दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा भी की गई थी।

डाॅ. एपीजे अब्दुल कलाम को भारत रत्न अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था. यह सम्मान उन्हें वर्ष 1997 में मिला था. इसके अलावा उन्हें पद्म विभूषण, रामानुजन पुरस्कार, मानद डॉक्टेरेट, डॉक्टर ऑफ साइंस आदि जैसे कई सम्मान मिल चुके थे।

उन्होंने 21वीं सदी का ऐसा सपना देखा, जिसमें देश सशक्त हो और अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सके. वो कहते थे, “सपना वो नहीं है, जो आप नींद में देखें. सपना वो है, जो आपको नींद ही न आने दे”

उनका आदर्श जीवन देश के लोगों को हमेशा प्रेरित करता रहेगा. डॉ अब्दुल कलाम की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal