Home » News Update » हजारीबाग की सड़कों में हजारों मुस्लिम समुदाय के लोगों ने किया प्रदर्शन।

हजारीबाग की सड़कों में हजारों मुस्लिम समुदाय के लोगों ने किया प्रदर्शन।

महंत यति नरसिंहानंद पर कार्रवाई की मांग; बोले- विवादित बयान देकर आपसी भाईचारा खराब करना चाहते

हजारीबाग: महंत यति नरसिंहानंद के विवादित बयान को लेकर हजारीबाग के सड़को में मुस्लिम समुदाय ने पुरजोर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि यति नरसिंहानंद के विवादित बयान से उनकी धार्मिक भावना को ठेस पहुंची है। पैगम्बर मोहम्मद साहब के खिलाफ मुस्लिम समाज इस तरह के विवादित बयान को बर्दाश्त नहीं कर सकता है।

बिशनुगढ़ प्रखंड के नवादा से अब्बास अंसारी समेत सैकड़ो मुस्लिम समुदाय के लोग प्रदर्शन में हुए शामिल।गौरतलब है कि गाजियाबाद के महंत यति नरसिंहानंद द्वारा इस्लाम धर्म के पैगम्बर हजरत मुहम्मद साहब के खिलाफ विवादित बयान दिया गया था। जिससे मुस्लिम समाज के लोगों में काफी नाराजगी है। जगह-जगह लोग यति नरसिंहानंद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।मुस्लिम समुदाय के लोगों में इस विवादित बयान से काफी गुस्सा है। हजारों की संख्या में हजारीबाग पहुंचे लोगों ने यति नरसिंहानंद का विरोध कर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि प्रशासन को इस तरह के असामाजिक तत्व के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए, दूसरे धर्म के बारे में विवादित बयान बाजी कर आपसी भाईचारे को खराब करना चाहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal